{"_id":"6780a421d5357828390682b3","slug":"fog-slowed-down-speed-of-railways-not-only-passenger-25-trains-including-express-and-superfast-trains-are-late-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train: कोहरे ने धीमी की रेलवे की रफ्तार, पैसेंजर ही नहीं...एक्सप्रेस और सुपरफास्ट सहित 25 ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train: कोहरे ने धीमी की रेलवे की रफ्तार, पैसेंजर ही नहीं...एक्सप्रेस और सुपरफास्ट सहित 25 ट्रेनें लेट
Fri, 10 Jan 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Jan 2025 10:07 AM IST
सार
कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट सहित 25 गाड़ियां देरी से चल रही हैं। ऐसे में ट्रेनों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा
- फोटो : ANI
विस्तार
शीतलहर व कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। यात्रियों को घंटों स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है। ठंड व शीतलहर से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। कैंट स्टेशन होकर चलने वाली पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट सहित 25 ट्रेनें बृहस्पतिवार को 1 से 6 घंटे तक लेट रहीं।
सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस 4 घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे, अवध एक्सप्रेस 4 घंटे और स्वराज एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है। निर्धारित समय पर सुपरफास्ट ट्रेनें भी नहीं चल पा रहीं। नंदा देवी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही।
रेल प्रशासन कोहरे में ट्रेनों के संचालन के लिए वैकल्पिक इंतजाम नहीं कर सका। फॉग डिवाइस से लेकर अन्य उपकरण फेल हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण प्रतीक्षालय भी खचाखच भरे हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।