फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fog make off electricity

कोहरा बढ़ते ही बिजली गुल

Sat, 16 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
fog make off electricity
गुरुवार आधी रात से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 132 केवी लाइन और फिर पीलीपोखर सबस्टेशन में आई तकनीकी खराबी के चलते लगभग 12 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं बाह-फीरोजाबाद के बीच 132 केवीए की लाइन में गुरुवार रात ब्रेक डाउन होने से बाह तहसील के 214 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ सीपी सिंह ने बताया कि फाल्ट तलाशने के लिए ट्रांसमिशन की टीम पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं मकर संक्रांति पर बिजली संकट के चलते लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे बढ़ने से बिजली संकट गहराने लगा है। गुरुवार रात को 132 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। जानकारी होने के बाद बिजली विभाग कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने में लग गए। देर रात तक जैसे-तैसे इसे ठीक कराया गया तो सुबह होते-होते पीलीपोखर सबस्टेशन में दिक्कत आ गई। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद ही सबस्टेशन में फॉल्ट दूर हो पाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसकी वजह से ताजनगरी, शाहगंज, सदर, बालूगंज, साकेत कालोनी, रावली आदि क्षेत्रों में कई-कई घंटे बिजली नहीं आई। सुबह लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन


टोरंट की तरफ से कोई कटौती नहीं की गई। तकनीकी खराबी के चलते ही पीलीपोखर सबस्टेशन से आपूर्ति नहीं हो सकी।
- भूपेंद्र सिंह, पीआरओ, टोरंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed