फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog made tense, two killed

काल बना कोहरा, दो की मौत

Fri, 15 Jan 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 15 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Fog made tense, two killed
एमजी रोड पर एक्टिवा की टक्कर से अधेड़ मरा
विज्ञापन

बरहन में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
एसएन इमरजेंसी के सामने गुरुवार सुबह कोहरे के कारण हादसे में 48 वर्षीय ओमप्रकाश की जान चली गई। वह सड़क पार कर रहे थे। तभी एक्टिवा ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, बरहन में रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
त्यागी नगर, सेवला निवासी ओमप्रकाश पुत्र देशूमल मजदूरी करता था। वो बुधवार को अपने रिश्तेदार विनय के घर पृथ्वीनाथ फाटक आए थे। गुरुवार सुबह घर जाने के लिए पैदल निकले थे। वह किसी काम से एसएन इमरजेंसी गए थे। सुबह तकरीबन आठ बजे घना कोहरा था। ओमप्रकाश राजामंडी की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी आगरा कालेज की ओर से आती एक्टिवा स्कूटर ने टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश के सिर में चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटर को एक युवक चला रहा था। हादसे के बाद वह एक्टिवा लेकर भागने में सफल रहा। घायल को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। मृतक की जेब में मिली डायरी पर लिखे मोबाइल नंबर से परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बाह और बरहन में हादसा
बाह/बरहन। जैतपुर उदी मार्ग पर कोरथ गांव के पास कोहरे के कारण दो बाइक टकरा गईं। हादसे में भरेह के सुनील और मनोज घायल हो गए। वहीं फरैरा-बटेश्वर मार्ग पर खांद के पास दो बाइकों की टक्कर में नसीरपुर के राम सिंह व विनोद और सिरसागंज के रामलखन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहन में गुरुवार सुबह मगन जैन निवासी रावत कालोनी, बरहन दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। रेलवे क्रासिंग पार करते समय घने कोहरे के कारण उन्हें ट्रेन नहीं दिखाई दी और इसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
बस की टक्कर से टेंपो चालक व उसकी पत्नी घायल
सादाबाद। आगरा मार्ग पर ग्राम नगला झुन्ना के समीप सुबह कोहरे के चलते आगरा की ओर से आ रहे एक टेंपो में पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो चालक दीपू एवं उसकी पत्नी पिंकी निवासीगण नुनहाई आगरा घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर लाया गया।

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
राया। राया-अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार को कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कार को मय चालक के बिचपुरी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। रविया निवासी ककुआ (आगरा) अपनी बहन की ससुराल गोरई बाइक से जा रहा थे। रास्ते में गांव अयेरा के निकट हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed