फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog in the morning, melting increased due to cold wave during the day

Agra News: सुबह कोहरा, दिन में सर्द लहर से बढ़ी गलन

Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, melting increased due to cold wave during the day
शनिवार सुबह मैनपुरी-शिकोहाबाद मार्ग पर छाया कोहरा और उसके बीच से निकलता एक वाहन।
मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी लोगों पर खूब सितम बरपा रही है। शनिवार सुबह कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे करीब कोहरे की चादर से शहर धीरे-धीरे मुक्त हुआ। मगर, दोपहर में भी धूप नहीं खिली। शीतलहर के चलने से गलन भरी सर्दी रही। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया जाए। वहीं अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


धूप न निकलने के कारण दिन में भी लोग घरों में ही कैद रहे। शाम को कोहरा बढ़ गया। इसके चलते सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। शहर की सड़कों पर लोग रात 8 बजे के बाद कम ही चहलकदमी करते हुए दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी इसी प्रकार परेशान करेगी। 5 और 6 जनवरी को तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जाने के आसार हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed