फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog delays two flights, orange alert issued today

Agra News: कोहरे से दो फ्लाइट हुई लेट, आज भी ऑरेंज अलर्ट

Fri, 30 Jan 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fog delays two flights, orange alert issued today
आगरा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई है। बढ़ी ठंड का बृहस्पतिवार को शहर में असर देखने को मिला। दिनभर धुंध छाए रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने 1 से 3 फरवरी के बीच बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोहरे के चलते हैदराबाद व अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइटें करीब एक घंटे की देरी से आगरा पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भी घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का दावा है कि इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है। दिनभर कोहरे और ठंड की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 10.9 जबकि अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में मौसम साफ रहने के बाद 4 फरवरी के बाद से तापमान में फिर से गिरावट संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed