फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fog crisis, traffic speed

कोहरे ने थामी रफ्तार, छह डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Thu, 13 Jan 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
fog crisis, traffic speed
13एमएनपी-10-घने कोहरे के बीच भोगांव रोड पर गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को चली सर्द हवाओं और गलन के कारण लोग बेहाल रहे। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से मौसम में सर्दी कम होने से लोगों को राहत मिली हुई थी। बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट नहीं आ रही थी। आसमान साफ होने के साथ ही सर्दी का असर नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह हुई तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह दस बजे के बाद कोहरा साफ हुआ, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। सर्द हवा और गलन के चलते लोग दिन भर बेहाल रहे। सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान जहां छह डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकली तो कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर एक बार सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को भी कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन

फसलों के लिए बेहतर है कोहरा
खेतों में खड़ी आलू और गेहूं की फसल के लिहाज से कोहरा बेहतर है। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि कोहरे से फसलों की प्रगति बढ़ेगी। वहीं अगर तेज धूप निकलती है तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका बढ़ जाएगी। उन्होंने किसानों से फसलों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed