फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog causes cancellation of several trains, increasing inconvenience to passengers

Agra News: कोहरे के कारण कई ट्रेन निरस्त, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Fog causes cancellation of several trains, increasing inconvenience to passengers
आगरा। रेलवे ने कोहरे के चलते चार ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। ये ट्रेन दिसंबर से अगले साल दिसंबर तक नहीं चलेंगी। रेलवे ने इनकी बुकिंग भी निरस्त कर दी है। पावर ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है।
विज्ञापन

रेलवे की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई दिल्ली-कोसीकलां ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, कोसीकलां-नई दिल्ली ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 51907 ईदगाह जंक्शन से भरतपुर ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 51908 भरतपुर-ईदगाह जंक्शन ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। 51909 ईदगाह जंक्शन - भरतपुर ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 51910 भरतपुर-ईदगाह जंक्शन ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। ऐसे में यात्री वैकल्पिक तौर पर अन्य ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन



कई ट्रेनों का आज से मार्ग परिवर्तित
दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-चिपियाना बुजुर्ग सेक्शन में पावर ब्लॉक के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग आज से बदल दिया है। रेलवे की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पावर ब्लॉक के चलते दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 20 नवंबर को दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते और नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 20 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते गुजारी जाएंगी। नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस 20 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते, दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 21 नवंबर को दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते और नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 21 नवंबर को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भांडई-इटावा के रास्ते से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed