फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog at night, sunshine in the afternoon

Agra News: रात को कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fog at night, sunshine in the afternoon
मैनपुरी। गलन भरी सर्दी से लोगों को सोमवार को दिन में थोड़ी राहत मिली। धूप खिलने से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी होने की दूसरी वजह शीतलहर का भी थमना रहा। हालांकि रविवार रात को शहर से लेकर देहात तक के इलाकों में कोहरा पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। 16 जनवरी से फिर से तापमान में गिरावट होगी और सर्दी लोगों को सताएगी।
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस फिर हुई लेट : सर्दी-कोहरे के चलते कांलिदी एक्सप्रेस लगातार लेट हो रही है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रविवार रात अपने निर्धारित समय 11:20 के बजाए 11:32 घंटे देरी से सोमवार सुबह 10:52 मिनट पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सोमवार तड़के 3.50 बजे के बजाए 9 घंटे 4 मिनट की देरी से दोपहर 12:54 बजे पर मैनपुरी जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed