फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flying squad found absent, expenditure observer expressed displeasure

Agra News: अनुपस्थित मिले उड़नदस्ते, व्यय प्रेक्षक ने जताई नाराजगी

Thu, 18 Apr 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Flying squad found absent, expenditure observer expressed displeasure
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिले में मौजूद व्यय प्रेक्षक श्रीराम सिंह गुर्जर ने निर्वाचन क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ स्थानों पर स्टेटिक निगरानी उड़नदस्ता की टीमें उपस्थित नहीं मिलीं। जिस पर व्यय प्रेक्षक ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिलें।व्यय प्रेक्षक ने कहा कि वह कभी भी औचक रूप से निरीक्षण करेंगे। भविष्य में लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी। वहीं जिले में सामान्य प्रेक्षक ललित कुमार दाहिमा एवं पुलिस प्रेक्षक योगेश दाधीच भी आ चुके हैं। प्रेक्षक सोरोंजी के लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में ठहरे हुए हैं। प्रेक्षकों से मुलाकात का समय अपराह्न 3:30 से 4:30 बजे का निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ये हैं प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर: सामान्य प्रेक्षक ललित कुमार दाहिमा का मोबाइल नंबर 6396555917 है। पुलिस प्रेक्षक योगेश दधीच का मोबाइल नंबर 7464845937 है। वहीं व्यय प्रेक्षक राम सिंह गुर्जर का मोबाइल नंबर 6398869564 है। इन नंबरों पर कॉल करके भी प्रेक्षकों से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed