फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flying lieutenant chaman kumar suicide case

फ्लाइंग लेफ्टिनेंट चमन कुमार की आत्महत्या के पीछे साजिश, एसएसपी से जांच की मांग

Fri, 17 Aug 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
flying lieutenant chaman kumar suicide case
फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार (फाइल फोटो)
आगरा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात फ्लाइट लेफ्टिनेंट चमन कुमार (29) के फांसी लगाकर जान देने के मामले में उनके परिजन एसएसपी अमित पाठक से मिले। उनका कहना है कि इस घटना के पीछे बड़ी साजिश है।
विज्ञापन


चमन कुमार का पत्नी पूर्णिमा से विवाद चल रहा था। इसका केस भी कोर्ट में था। कुछ अफसर भी चमन कुमार को परेशान कर रहे थे, उन्हें मानसिक रूप से बीमार घोषित किए जाने तक की साजिश की गई। इसके लिए उन्हें दवाइयों की हैवी डोज दी गई। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि चमन कुमार के परिवार के सुमन और सौरभ एसएसपी से मिले। उनका कहना था कि चमन कुमार की पत्नी पूर्णिमाश्री भी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं और हैदराबाद में तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी के चल रहा था विवाद

चमन और पूर्णिमा के बीच विवाद चल रहा था। अधिकारियों ने समझौता कराया था। चमन कुमार की पोस्टिंग जनवरी 2018 में एनडीए इंस्ट्रक्टर के रूप में हो गई थी। 

आशंका है कि पूर्णिमा के दबाव में उन्हें ज्वाइन नहीं करने दिया गया। इसके लिए साजिश रची गई। यह तक कहा गया कि चमन कुमार ने आत्महत्या की कोशिश की। उनकी दिमागी हालत असमान्य बताकर उनका उपचार कराया गया। डॉक्टरों द्वारा चार साल के लिए फ्लाइट के लिए अयोग्य करार दे दिया गया। 

उनका कहना है कि चमन कुमार ने सर्विस रिकॉर्ड में अपना एनओके (नेक्सट ऑफ किन) तथा नामिनी (मृत्यु उपरांत हकदार) अपनी माता व भाई -बहन को लाभार्थी बनाने के लिए आवेदन किया गया था। इसे लिपिकीय त्रुटि बताकर वापस कर दिया गया। 

अधिकारी कह रहे हैं कि जो सर्विस रिकॉर्ड में नॉमिनी है, वही मान्य होगा। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराई जाए। एसएसपी ने भरोसा दिया है कि निष्पक्षता के साथ जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed