फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flowers showered on the Parashuram procession in Bah, chants of 'Jai Parashuram' echoed, a huge crowd gathered on the occasion of Parashuram's birth anniversary, former MLA said - Lord Parashuram was a wonderful combination of weapons and scriptures.

Agra News: बाह में परशुराम शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा, ‘जय परशुराम’ के गूंजे जयकारे, परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक बोले- शस्त्र और शास्त्र के अद्भुत समन्वय थे भगवान परशुराम

Wed, 29 Apr 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on the Parashuram procession in Bah, chants of 'Jai Parashuram' echoed, a huge crowd gathered on the occasion of Parashuram's birth anniversary, former MLA said - Lord Parashuram was a wonderful combination of weapons and scriptures.
बाह में भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तस्वीरें
बाह। भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाह कस्बे में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भदावर पीजी कॉलेज से लेकर परशुराम मंदिर तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में पूरा माहौल ‘जय परशुराम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। बैंड-बाजे और फरसा लिए युवाओं के जोश के बीच 8 आकर्षक झांकियों पर कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बाह कस्बे में आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर पुष्प वर्षा के बीच जगह जगह पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ, आरती उतारी गई, शरबत की प्याऊ लगाई गई। शोभायात्रा मार्ग पर फरसे के साथ ब्राह्मण समाज का जोश देखते ही बना, पूरा माहौल भक्तिमय था। अतिथि पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, न्याय और अन्याय के विरुद्ध शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। वर्तमान पीढ़ी के लिए उनका जीवन चरित्र प्रेरणा का स्रोत है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा कि भगवान परशुराम शिव भक्त थे, शस्त्र और शास्त्र के ज्ञान का उनमें अद्भुत समन्वय था। मुकेश बरुआ ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपने जीवन में धर्म और न्याय की स्थापना के साथ-साथ समाज में संतुलन और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया था। कहा कि वे केवल योद्धा नहीं थे, बल्कि वेदों के ज्ञाता भी थे। यह दर्शाता है कि शक्ति का उपयोग ज्ञान और मर्यादा के साथ किया जाना चाहिए। सुधीर दुबे ने बताया कि भगवान परशुराम वीरता के सूचक माने जाते हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत दाेनों युगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान भाजपा के जिलामंत्री सतेन्द्र बरुआ, वेदप्रकाश पचौरी, दयाशंकर बौहरे, पवन चतुर्वेदी, संजू तिवारी, गुड्डू बिधौलिया, राहुल पचौरी, बिल्ला बौहरे, गुड्डू दुबे, रवीकांत मिश्रा, राहुल शर्मा, सुधीर त्रिपाठी, दीपक शर्मा, शैलेश भारद्वाज, ओमवीर उपाध्याय, विशाल अरेला, हरेन्द्र पुरोहित, नंदकिशोर दुबे, विशाल चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन




सक्रिय रहे जेब कट
- शोभायात्रा मार्ग पर जेब कट सक्रिय रहे। कई लोगों को उन्होंने अपना शिकार बनाया। फोटो खींचते समय श्रीदत्त शर्मा की जेब से भी 17 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बाह थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जेब कट की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed