{"_id":"6a7412ad748c158655070218","slug":"flower-shower-to-welcome-devotees-during-agra-s-sawan-parikrama-for-the-first-time-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार: 44 किमी की परिक्रमा में होगी फूलों की वर्षा, शिवभक्तों के स्वागत की ये है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार: 44 किमी की परिक्रमा में होगी फूलों की वर्षा, शिवभक्तों के स्वागत की ये है तैयारी
Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM IST
सार
सावन के दूसरे सोमवार से पहले होने वाली शिव मंदिरों की परिक्रमा में इस बार नगर निगम पहली बार शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेगा। 44 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पेयजल, पंडाल, मोबाइल टॉयलेट, सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मेले के मौके पर रविवार को भोले के भक्त शहर के शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए निकलेंगे। नगर निगम की ओर से पहली बार उन पर फूल बरसाए जाएंगे। बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बैठक कर शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ निगम शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत करेगा।
बुधवार को नगर निगम के कार्यकारिणी सभागार में हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने परिक्रमा शुरू होने से 24 घंटे पहले पूरे मार्ग की विशेष सफाई के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइटों की जांच और सड़क का पैचवर्क पहले ही कराने को कहा गया है, वहीं पूरे 44 किमी. लंबे रूट पर जहां भी जलभराव होता है, उन जगहों पर पानी की जल्द निकासी के लिए पंपसेट और अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर शीतल पेयजल और अस्थायी पंडाल लगाने के साथ मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे। निगम के सफाई कर्मचारी पूरे रूट पर तैनात रहेंगे और स्वच्छता बनाए रखेंगे।
यमुना नदी के किनारे होगी बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिरों के आसपास घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी। नगर आयुक्त ने घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। उन्होंने प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलासों पर रोक के निर्देश दिए और परिक्रमा मार्ग पर लगने वाले भंडारों में डस्टबिन रखवाने को कहा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, उपनगर आयुक्त सरिता सिंह, चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, श्रद्धा पांडेय, प्रभारी चीफ इंजीनियर निर्माण अरविंद श्रीवास्तव समेत अधिकारी मौजूद रहे।