आया त्योहार, सज गया फूलों का बाजार: आगरा के बाजारों में गेंदे के भरमार, इस बार भाव हुए कम
बाजारों में फूलों की महंगाई से लोग परेशान नहीं दिखेंगे। धनतेरस से लेकर दिवाली पर मंदिरों और घरों को सजाने के लिए गेंदे के फूल फिर से बाजार में दिखेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर इस बार गेंदे की महक घर-घर महकेगी। बाजारों में फूलों की महंगाई से लोग परेशान नहीं दिखेंगे। धनतेरस से लेकर दिवाली पर मंदिरों और घरों को सजाने के लिए गेंदे का फूल फिर से बाजार में दिखेगा। कोरोना के कारण डेढ़ साल से चल रहीं गेंदे की बढ़ी कीमतों में इस बार कमी दिखेगी। पहले जहां एक किलो गेंदे के फूल की माला फुटकर में 200 रुपये की पड़ रही थी, वही इस बार इसके दाम 120 रुपये के आसपास रहने की संभावना बताई जा रही है।
फूलों के कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के चलते पिछले फूलों की फसल ज्यादा नहीं हो सकी थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। गेंदे के फूल की जमकर खेती हुई है इसलिए लोगों को इस बार फूल सस्ता मिलेगा। शहर में रतलाम, नासिक, अजमेर, शिमला, मुंबई, पुणे और बंगलूरू के फूल कोल्ड स्टोरेज में रखे जा चुके हैं। जो दीपावली पर बिकने के लिए तैयार हैं।
पिछले साल(फुटकर दाम) इस साल(फुटकर दाम)
गेंदा - 120 से 300 रुपये प्रति किलो 100 से 150 रुपये
लाल जाफरी - 50 से 60 रुपये प्रति किलो 60 से 70 रुपये
गुलाब - 500 से 600 रुपये प्रति किलो 450 से 550 रुपये
गुलदावरी - 220 से 300 से रुपये प्रति किलो 150 से 250 रुपये
कमल - 40 से 80 रुपये (एक नग)- 60 से 100 रुपये (एक नग)
थोक भाव
पिछले साल इस साल
गेंदा 70-200 50-140
लाल जाफरी 40-50 50-60
गुलाब 350-450 300-400
गुलदावरी 180-200 150-200
कमल 40-35 रुपये प्रति नग 45-50 रुपये प्रति नग
खरीदार को सही भाव पता होने चाहिए
बालूगंज फूल मंडी के थोक विक्रेता सुधा पाराशर ने बताया कि मंडी में इस बार फूलों के भाव कम हैं। खरीदारों को इसकी सही जानकारी नहीं होने के कारण विक्रेता फुटकर दामों में मनमाने तरीके से बढ़ोत्तरी कर लेते हैं और ज्यादा दामों में बेचते हैं।
इस मंडी में सस्ता मिल रहा गेंदा का फूल
मदिया कटरा के फूल विक्रेता बबलू कुमार ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस बार मंडी में गेंदा सस्ता मिल रहा है। दीपावली पर भी भाव कम होने का अंदाजा है, जिससे खरीददारों की तादाद बढ़ने की उम्मीद है।
तोता की ताल निवासी विक्रेता रिंकू ने कहा कि कोरोना काल में अधिकतर जगहों पर लॉकडाउन के कारण फूलों की खेती नहीं हो पाई, जिससे उपज में गिरावट आ गई थी। इस कारण पिछले साल दिवाली के दिन गेंदे का भाव 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था
यहां लगती है फूलों की मंडी
बालूगंज मंडी के अलावा फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, बोदला सिंकदरा रोड, टेढ़ी बगिया और रामबाग चौराहे पर भी फूलों की मंडी लगती है।
यहां होती है खेती
जिले में बरौली अहीर के गांव अकबरपुर के अलावा नौमील, हिंडैर, सदरवन, अछनेरा, शमसाबाद, फतेहाबाद, किरावली, खेरागढ़ और जैतपुर में फूलों की खेती होती है।