फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flower crown on harvest moon will Naitwu

शरद पूर्णिमा पर ताज का नाइटव्यू रहेगा फुल

Thu, 13 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Flower crown on harvest moon will Naitwu
गुरुवार से चांदनी रात में दीदार हुआ शुरू, 156 सैलानियों ने निहारा ताज - फोटो : Getty
शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में ताजमहल के दीदार के लिए सैलानी इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा है। इस वजह से शनिवार को फुल मून के दौरान ताज का नाइटव्यू फुल रहेगा। यही नहीं, शनिवार को शरद पूर्णिमा होने से नाइटव्यू की टिकटों के लिए मारामारी मचनी तय है।
विज्ञापन

गुरुवार से ताजमहल का नाइटव्यू शुरू हो गया। पांच बैच में रात 11 बजे तक 156 सैलानियों ने ताज का चांदनी रात में दीदार किया। अब पर्यटकों का पूरा दबाव शनिवार पर ही पड़ेगा। एक दिन पहले टिकट लेने की बाध्यता के कारण शुक्रवार के दिन सैलानियों को टिकट खरीदना होगा। गुरुवार को भी 100 से ज्यादा पर्यटक काउंटर बंद होने के कारण उल्टे पांव लौट गए। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को शरद पूर्णिमा के ताज का दीदार करने के लिए लोग शुक्रवार को सुबह से ही टिकट खरीदने के लिए कतार में लग जाएंगे। बता दें कि हर साल शरद पूर्णिमा पर पूरे 400 पर्यटक ताज को निहारते हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूर्णिमा पर दो दिन पहले और दो दिन बाद तक ताजमहल रात में 8:30 से 12:30 बजे तक खोला जाता है। 8 बैच में कुल 400 सैलानियों को ताज के दीदार की इजाजत है। हर बैच में 50-50 पर्यटक रहते हैं।
विज्ञापन


ताज: कल से लाइसेंसी फोटोग्राफरों को ही प्रवेश

ताजमहल में शनिवार से केवल लाइसेंसी फोटोग्राफर ही प्रवेश कर पाएंगे। 40 रुपये का टिकट खरीद हाथों में कैमरा लेकर खुद को फोटोग्राफर बताने वाले अब ताज से बाहर ही रहेंगे। पांच साल पुरानी व्यवस्था ही अब शनिवार से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई शनिवार से ताजमहल के साथ आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला सहित सभी स्मारकों में फोटोग्राफरों के प्रवेश की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। एएसआई ने पुराने लाइसेंसी फोटोग्राफरों के ही लाइसेंस रिन्यूवल के लिए आवेदन मांगे थे। अधिसूचना के बाद 13 तक सभी फोटोग्राफरों को लाइसेंस फीस जमा करनी थी। गुरुवार तक 211 फोटोग्राफरों ने फीस जमा कराई। शुक्रवार को इन्हें रिन्यू कर दिया जाएगा। उसके बाद शनिवार से नई व्यवस्था के तहत लाइसेंसी फोटोग्राफरों को ताज सहित सभी स्मारकों में प्रवेश दिया जाएगा। पांच साल पहले एएसआई ने स्मारकों में यही व्यवस्था जारी थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर सभी के लिए खोल दिया गया। टिकट खरीदकर कोई भी ताज में फोटोग्राफी करने लगा। साथ ही ताज में पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार शिकायतें भी आने लगीं। शिकायतों के बाद एएसआई ने पुरानी व्यवस्था पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed