फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flood

बदायूं की ओर मुड़ी गंगा की धार, तेज हुआ कटान

Sat, 08 Aug 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
flood
कासगंज। कछला गंगानदी की धार पटियाली में कटान के संकेत देने के बाद अब बदायूं जिले की ओर मुड़ गई है। धार इतनी तेज है कि बदायूं जनपद के गंगा किनारे के गांव में कई मकान गंगानदी में समा गए हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। गंगा के जलस्तर और कटान की आशंका के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण पिछले दिनों गंगानदी का जलस्तर बढ़ गया था। फिलहाल बैराजों से पानी का दबाव कम होने के कारण जलस्तर दो दिन से 163.10 पर स्थिर है। लेकिन कटान का खतरा लगातार बरकरार है। कुछ दिन पहले पटियाली क्षेत्र के मेहोला और निबिया गांव में कटान कर चुकी गंगा की धार अब बदायूं जिले की ओर मुड़ गई है।
विज्ञापन

यहां कई गांव में मकान गंगानदी में ढह गए हैं। कासगंज सिंचाई विभाग निरंतर बदायूं सिंचाई विभाग के संपर्क में हैं। गंगानदी के जलस्तर पर सिंचाई विभाग नजर बनाए हुए है। सभी सींच पर्यवेक्षकों को और अवर अभियंताओं को क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भी अलर्ट, निगरानी तेज
गंगानदी के कटान और बाढ़ के खतरे के मद्देनजर रेलवे भी अलर्ट है। वर्ष 2010 में कछला पुल से पहले ट्रेन का इंजन गंगा में समा गया था। तब से संवेदनशीलता और बढ़ गई। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि वे कछला गंगानदी की निगरानी करते रहें।
राजस्व टीमों को सतर्क रहने के निर्देश
जिला प्रशासन ने राजस्व टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम ने तराई क्षेत्र के गांव में तैनात लेखपालों को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

छोड़े गए पानी का लेखा-जोखा
- 55326 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 40330 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 41374 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- कछला गंगानदी में कासगंज जिले की सीमा में अभी न कोई कटान का खतरा है और न कोई बाढ़ का। फिर भी पूरी तरह गंगानदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। - अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed