फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flood In Rajasthan And Mp Agra Jhansi Passenger Train Will Be Canceled

रेल यातायात प्रभावित: आगरा-झांसी पैसेंजर आठ तक रहेगी निरस्त, 12 ट्रेनें आगरा देरी से पहुंची

Fri, 06 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एमपी की ओर से आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं। हालांकि गतिमान सही वक्त पर पहुंची। 

विज्ञापन
Flood In Rajasthan And Mp Agra Jhansi Passenger Train Will Be Canceled
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-ग्वालियर और कोटरा-डबरा रेलमार्गों पर बाढ़ के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। आगरा-झांसी पैसेंजर को आठ अगस्त तक के लिए निरस्त किया गया है। वहीं भोपाल की ओर से आने वाली ट्रेनें बृहस्पतिवार को भी दो से तीन घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन

चंबल और सिंध नदियों में आई बाढ़ के कारण कई रेलवे ट्रैकों के साथ ही बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस कारण प्रभावित इलाकों से स्पेशल ट्रेनों को 20 से 30 किमी की रफ्तार से गुजारा जा रहा है। यही कारण है कि स्पेशल ट्रेनें आने और जाने में दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंच रही हैं। बृहस्पतिवार को भोपाल से आने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस दो घंटे, कर्नाटका सवा दो घंटे, राजधानी 40 मिनट की देरी से पहुंचीं। इसके अलावा विशाखापत्तनम नई दिल्ली, गोवा, हबीबगंज एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस भी देरी से आगरा पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एमपी की ओर से आने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं। हालांकि गतिमान सही वक्त पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed