फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flipkart's goods worth lakhs disappeared three associates of the delivery boy arrested

Agra: फ्लिपकार्ट का लाखों का माल कर दिया गायब, डिलीवरी बॉय के तीन साथी गिरफ्तार

Mon, 21 Apr 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 09:01 AM IST
सार

डिलीवरी बॉय ने फ्लिपकार्ट का लाखों का माल गायब कर दिया। एसी, फ्रिज और एलईडी सहित 27 सामान बेच डाले। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने सामान बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Flipkart's goods worth lakhs disappeared three associates of the delivery boy arrested
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्लिपकार्ट कंपनी में ग्राहकों को डिलीवरी के लिए भेजे गए एयर कंडीशनर, फ्रिज, एलईडी, एयर फ्यूरीफायर सहित लाखों का माल डिलीवरी बॉय ने सप्लाई देने के बजाय गायब कर दिया। ताजगंज पुलिस ने डिलीवरी बॉय के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है।
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी आकाश ने पुलिस को सूचना दी थी कि ताजगंज का रहने वाला विजय कुमार उनकी कंपनी में डिलीवरी बॉय था। 8 मार्च को उसे कंपनी के 6 एयर कंडीशनर, 2 एलईडी, आरओ सहित 27 नग माल, जिसकी कीमत लाखों में थी, पहुंचाने के लिए दी गई थी। माल लेकर डिलीवरी बॉय गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


कंपनी ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कराया। ट्रेनी आईपीएस आलोक राज नारायण ने बताया कि पुलिस टीमों ने बसई कलां ताजगंज के सागर यादव, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के उदय और नर्वेश को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी गया सभी माल बरामद हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डिलीवरी बॉय हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed