फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flames rose from the ravines of Utangan, wildlife fled

Agra News: उटंगन के बीहड़ से उठी आग की लपटें, भागे वन्यजीव

Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Flames rose from the ravines of Utangan, wildlife fled
सेरब गांव के उटंगन के बीहड़ में लगी आग की तस्वीरें
बाह। सेरब गांव के किनारे पर उटंगन के बीहड़ से सोमवार शाम 7 बजे आग लग गई। तपिश के कारण वन्यजीव जान बचाकर भागने लगे। आबादी क्षेत्र तक आग फैलने से गांव में अफरा तफरी मच गई। वन और अग्निशमन विभाग की टीम ने 5 घंटे जूझ कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




सेरब गांव के परिषदीय स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर उटंगन के बीहड़ में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक आग की लपटें खेतों के रास्ते आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई थी। हवा के साथ भड़की आग को काबू पाने में पानी, धूल, डंडे, झाड़ियों के सहारे वन और अग्निशमन विभाग की टीम रात 12 बजे तक आग बुझाने में जूझी। तब कहीं जाकर कामयाबी मिली। आग बुझने पर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। आग के दौरान गांव के लोग भी आबादी क्षेत्र में मोर्चा संभालने को मजबूर हो गए थे। आग बुझाने में जुटे वन दरोगा कार्तिक सिंह, वन रक्षक सोनवीर, होतम सिंह आदि ने बताया कि आग से झाड़ियां और पुराने पेड़ जले हैं, मानसून में पौध रोपण कर हरियाली की भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आग से कोई वन्यजीव हताहत नहीं हुआ है। इलाके में बिज्जू, सियार, लकड़बग्घा आदि वन्यजीव पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed