फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flage day, blod donation, teachers, kasganj

रक्तदान कर पुरानी पेंशन बहाली का लिया संकल्प

Sat, 07 Dec 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
flage day, blod donation, teachers, kasganj
कासगंज में रक्तदान करते अटेवा के सदस्य। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली अभियान एवं अटेवा के आह्वान पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर रक्तदान दिया। साथ ही सरकार से अर्धसैनिक बलों की पेंशन बहाल करने की मांग की। रक्तदान जिला चिकित्सालय में किया गया।
विज्ञापन

अटेवा के प्रदेश मंत्री श्रवण कुशवाहा और जिलाध्यक्ष ने पेंशन आंदोलन में मृतक शिक्षक डा. रामाशीष सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रक्तदान शुरू किया गया। जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि देश के अर्धसैनिक बल 24 घंटे सुरक्षा करते हैं जबकि वे पुरानी पेंशन से वंचित हैं। सरकार को सबसे पहले अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 32 कार्मिकों नें रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 21 ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त सुरेंद्र सिंह, किशोर कुमार, श्याम सुंदर भाटिया, हेमलता, नीरज प्रकाश, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद अफजल, गौरव शर्मा, सोनाली सिंह, नंदलाल पाल, नीरज रोहिला, भारत सिंह, पीतांबर सिंह, मनोज कुमार, मुनेंद्र यादव, इशु वाष्र्णेय, सुमित कुमार, दीपक कुमार दीक्षित शामिल रहे। रक्तदान करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव, जिला मंत्री मनोज शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आरडी यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर, राधाप्यारी रावत, सोनु कुशवाहा, सुमन कुरील, सरिता राजपूत, विनीता यादव, डा. रामबरन सिंह, पल्लव आचार्य, चंद्र प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed