{"_id":"62320fe1c30c0c25bd5f5898","slug":"fix-bad-cameras-quickly-dm-kasganj-news-agr5273184127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब कैमरों को शीघ करालें ठीक-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब कैमरों को शीघ करालें ठीक-डीएम
विज्ञापन
कासगंज में बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठक में दिशा निर्देश देती डीएम हर्षिता माथुर।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान खराब सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में 69 केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। कहीं कैमरे यदि खराब हैं तो तत्काल ठीक करा लें। कंट्रोल रूम से समस्त परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी लें। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला आरक्षी तैनात रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक व इलेक्ट्रानिक डिवायस ले जाने की अनुमति नहीं है।
यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट, स्कैनिंग आदि की दुकानों को परीक्षा दिवस में बंद रखा जाए। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि जो विद्यालय प्रथम बार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उन्हें उपजिलाधिकारी स्वयं जाकर चैक कर लें। प्रश्नपत्रों की पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ पूर्ण सुरक्षा की जाए।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्रश्नपत्र खोलें और उत्तर पुस्तिकाएं सील करें। यदि किसी परीक्षा केंद्र के आसपास कोई आवास या छात्रावास है तो उसे शिफ्ट करा दें। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा तीन जोनल मजिस्ट्रेट तथा 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 6 सचल दल भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, एसडीएम विनोद जोशी, डायट प्राचार्य जितेंद्र मलिक, विज्ञान क्लब जिला संयोजक जयंत गुप्ता मौजूद रहे।