फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five years imprisonment to two accused of raping a minor

Agra News: नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 5 साल की कैद

Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to two accused of raping a minor
कासगंज। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अधिनियम आदित्य चतुर्वेदी के न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को पांच पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों दोषियों पर 40 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अमांपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की नाबालिग बालिका को एक जनवरी 2018 को उसी गांव के निवासी नरेंद्र एवं सत्यपाल एकांत स्थान पर ले गए। इसके बाद बालिका से छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

अमापुर में पॉक्सो एक्ट के अनुसूचित जनजाति की संगीन धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया। पुलिस ने मामले की विवेचना कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस में दोनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजन ने मामले की पैरवी की। कोर्ट में दोनों का दोष सिद्ध हो गया। कोर्ट ने धारा 354 के तहत पांच साल की सजा व दस हजार का जुर्माना तथा धारा 8 पाॅक्सो अधिनियम में पांच साल की सजा व दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। अर्थ दंड आदा न करने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास का सजा में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed