फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five year old child murdered in firozabad

फिरोजाबाद: पांच साल के बच्चे की हत्या, बोरी में बंद मिला शव, दो दिन से लापता था मासूम

Sun, 18 Apr 2021 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 04:00 PM IST
सार

सौफीपुर छारबाग नई आबादी निवासी का रहने वाला मासूम बच्चा शुक्रवार से लापता था। परिजनों उसकी तलाश में जुटे थे। 

विज्ञापन
five year old child murdered in firozabad
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव घर के सामने बने मकान में सीढ़ियों के नीचे बोरी में बंद मिला। मासूम दो दिन से लापता था। उसकी हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों ने तंत्र-मंत्र में मासूम की हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सौफीपुर छारबाग नई आबादी निवासी श्रीकिशन का पांच वर्षीय बेटा अमित शुक्रवार से लापता था। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद परिजन उसको ढूढ़ रहे थे। रविवार की सुबह श्रीकिशन के घर के सामने मकान की साढ़ियों के नीचे लोगों ने बोरी पड़ी देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
लोगों ने बोरी को खोलकर देखा तो सन्न रह गए। बोरी में मासूम अमित की लाश थी। बेटे की लाश देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया। जबकि तीन युवकों को बालक के लापता होने के बाद हिरसत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। बालक की हत्या किसने और क्यों की है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

उधर, मासूम की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार के साथ क्षेत्रीय लोगों को आशंका है कि बालक की हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 


मैनपुरी: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती की मौत, सौतेला भाई फरार, पुलिस जांच में जुटी


आगरा: सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या कर थाने पहुंचा बेटा, वारदात की वजह जानकर पुलिसवाले रह गए दंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed