{"_id":"5fb9fde78ebc3e74f5620ddb","slug":"five-year-old-child-burnt-alive-due-to-fire-in-hut-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में आग लगने से मासूम की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में आग लगने से मासूम की जलकर मौत, एक की हालत गंभीर
Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM IST
सार
- मैनपुरी जिले के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव में स्थित बंजारा डेरा में शनिवार की रात दीपक की लौ से एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में सो रहे पांच साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
मृतक मासूम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला केहरी में शनिवार की देर रात एक मुस्लिम बंजारा की झोपड़ी में लगी आग में एक पांच साल का मासूम जिंदा जल गया। जबकि डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण झोपड़ी में जलाए गए दिए को बताया गया। पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी 40 वर्षीय मुस्लिम बंजारा निजाम पुत्र अजमेरी गांव में झोपड़ी डालकर रहता है। शनिवार की शाम वह पत्नी और छह बच्चों के साथ दीपक जलाकर सो गया। रात करीब 11 बजे अचानक दीपक की लौ पतेल के संपर्क में आ गई। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी आग की लपटों के बीच घिर गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सुहागरात से पहले बोलेरो गाड़ी से दो दुल्हनें फरार, चंद घंटे पहले हुआ था 'चट मंगनी पट ब्याह'
विज्ञापन
निजाम की आंख खुली तो वह पत्नी को लेकर बाहर निकल आया। झोपड़ी में सो रहे बच्चों को बाहर निकालने लगा। इस बीच ग्रामीण भी आ गए। पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पांच बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। जिसमें एक डेढ़ वर्षीय मासूम शौकीन गंभीर रूप से झुलस गया था। वहीं जब तक झोपड़ी के अंदर फंसे पांच साल के मासूम इसरार को निकालने के लिए लोग आगे बढ़े।
अचानक जलता हुआ छप्पर इसरार के ऊपर गिर गया। बच्चे की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। लोगों ने आग को बुझाने के बाद जब जले हुए छप्पर को हटाया तो इसरार की जली हुई लाश पड़ी देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शौकीन को एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कालेज सैफई भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आग बुझने के बाद पहुंची दमकल
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दिया गया था। लेकिन काफी देर तक ग्रामीण आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे। इस बीच दमकल का वाहन वहां नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जब आग को बुझा लिया, तब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आग बुझने के बाद पहुंची दमकल
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दिया गया था। लेकिन काफी देर तक ग्रामीण आग पर काबू करने का प्रयास करते रहे। इस बीच दमकल का वाहन वहां नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने जब आग को बुझा लिया, तब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।