{"_id":"5d4c416e8ebc3e6d16353688","slug":"five-year-old-boy-killed-in-mathura-play-outside-house-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः घर के बाहर से उठाए बच्चे की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः घर के बाहर से उठाए बच्चे की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने के बाद हंगामा
Fri, 09 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
बालक के शव मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर घटनास्थल पर मुआयना करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की दोपहर को घर के बाहर खेल रहे एक पांच साल के बच्चे को बाइक सवार उठाकर ले गए और गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। सड़क जाम करने की कोशिश की गई लेकिन अफसरों के समझाने पर लोग मान गए। हत्या किसने की और क्यों की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
थाना हाईवे की शंकरपुरी कालोनी निवासी जयप्रकाश प्रजापति मजदूरी करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव और पांच साल करा योगेश उर्फ कान्हा। दोपहर को योगेश की पत्नी नीलम अपने छोटे बेटे कान्हा को घर के भीतर खेलते छोड़कर गौरव को स्कूल से लेने के लिए चली गई थी।
जब वापस लौटी तो कान्हा घर पर नहीं था। आसपास में तलाश लिया मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तलाश में जुटी तो बकरी चरा रही महिला ने जयगुरुदेव मंदिर के पीछे खेतों में बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि जहां शव मिला है वहां बाइक सवार कुछ लोगों को देखा गया था। बच्चे का शव मिलने की खबर पर एकत्रित हुए कालोनी के लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
मौके पर पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर ने लोगों को हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। हत्या किसने की। क्यों की। इन सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है। अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।