फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-year-old boy kidnapped from Agra

आगरा में बच्चे का अपहरण: चाचा ने मांगी दो लाख की फिराैती, पांच घंटे बाद इस हाल में मिला मासूम; रो पड़ी मां

Fri, 24 Oct 2025 06:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 06:26 PM IST
सार

आगरा में चार साल के बच्चे का उसी के चाचा ने अपहरण कर लिया। बच्चे के पिता को फोन कर दो लाख रुपये फिराैती की मांग की। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Five-year-old boy kidnapped from Agra
पांच घंटे बाद मिला बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सुशील नगर, गढ़ी चांदनी (थाना एत्माद्दाैला) में शुक्रवार दोपहर को चाचा ने ही अपने 4 वर्षीय भतीजे का अपहरण कर लिया। तीन घंटे बाद बड़े भाई को व्हाट्स एप काल करके दो लाख रुपये फिराैती भी मांगी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। इसमें एक चाचा की पहचान हो गई। पुलिस की कई टीम तलाश में लगी। 5 घंटे बाद अपहरणकर्ता बच्चे को घर के पास ही छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चाचा जुआ खेलने का आदी है। उसने अपने 3 साथियों की मदद से अपहरण किया था। एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन


घटना दोपहर 1 बजे की है। सुशील नगर निवासी सोनू वर्मा की प्रकाश नगर में राधे राधे ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। वह 15 साल से व्यापार कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले परिवार सुशील नगर में रहने आया था। सोनू पत्नी कामिनी और चार साल के बेटे जय कुमार के साथ रहते हैं जबकि मां पदमा देवी और पिता निहाल सिंह 100 मीटर की दूरी पर दूसरे मकान में रहते हैं। पिता के साथ मकान में सोनू का छोटा भाई गगन भी रहता है।
विज्ञापन


मां कामिनी ने बताया कि बेटा घर से दादी के यहां जाने के लिए निकला था। मगर वहां नहीं पहुंचा। इस पर उसकी तलाश की। बच्चे के अपहरण की जानकारी से कालोनी के लोग तलाश में जुट गए। शाम तकरीबन 4 बजे सोनू के मोबाइल पर व्हाटस एप काल आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
Trending Videos

काल करने वाले ने 2 लाख रुपये फिराैती की मांग की। रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इस पर बच्चे के दादा निहाल सिंह थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी छत्ता पियूष कांत राय पहुंच गए। 6 टीमों को लगाया गया। काल करने वाले की लोकेशन आसपास की आ रही थी।

वहीं पुलिस को क्षेत्र में लगे कैमरों से सुराग मिला। वीडियो में हाथ पकड़कर एक युवक बच्चे को लेकर जाता नजर आया। बाद में अपहरणकर्ता की पहचान गगन के रूप में हुई। वह सोनू का छोटा भाई है। इस पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। रात तकरीबन नाै बजे जय दादी के घर के पास पैदल आता नजर आया। उसे पुलिस परिजन के पास लेकर आई। इस पर परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस का कहना है कि पुलिस की घेराबंदी की वजह से अपहरणकर्ता उसे छोड़कर चले गए हैं।





 

बहाने से हाथ पकड़कर ले गया
पुलिस आयुक्त ने बताया कि बच्चे का अपहरण उसके चाचा गगन ने ही किया था। इसमें उसके तीन साथी शब्बीर, बबलू और अल्लू शामिल थे। भतीजा दादी के घर जा रहा था। तभी चाचा आ गया। भतीजे को बहाने से हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया। बच्चा भी चाचा के साथ आराम से चला गया। बाद में उसे साथी बच्चे को ले गए थे। पहचान होने पर तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है।

बेटे से लिपट गई मां
इकलाैते बेटे के अपहरण के बाद मां कामिनी रोये जा रही थीं। वह घर के दरवाजे पर बैठ गई थीं। भगवान से प्रार्थना करती रहीं कि बेटा किसी तरह से मिल जाए। रात में जब पुलिसकर्कियों ने उन्हें बताया कि बेटा मिल गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह घर से बाहर की तरफ दाैड़ पड़ी। पुलिसकर्मी जैसे ही बेटे को लेकर आए, उन्होंने उसे गोद में ले लिया। वह उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उनका कहना था कि बेटा ही दुनिया है। वह अब उसे दूर नहीं जाने देंगी। परिजन ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

जुए में जेल गया था चाचा
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गगन वह वर्ष 2019 में जेल भेजा गया था। कोई काम नहीं करता है। वह घर में ही चोरी करता है। परिजन से पूछताछ में पता चला कि उसने हाल ही में अपने भाई का मोबाइल चोरी कर लिया था। इस पर परिवार में झगड़ा भी हुआ था। आए दिन रुपयों की मांग करता है। इससे सभी लोग परेशान हैं। अब उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। सभी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। आशंका है कि सभी आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उन्हें पुलिस कार्रवाई के बारे में पता चल गया था। इसलिए उसे कहीं और दूर ले जाने से पहले ही छोड़कर चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed