{"_id":"6792829cd1f2a738990c7c2f","slug":"five-tractor-trolleys-caught-carrying-sand-and-soil-through-illegal-mining-kasganj-news-c-175-1-agr1054-126902-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध खनन कर बालू और मिट्टी ले जाते पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध खनन कर बालू और मिट्टी ले जाते पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े
Thu, 23 Jan 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान खनन अधिकारी ने सिढ़पुरा क्षेत्र के बालू लेकर जा रहे तीन ट्रैक्टर व पटियाली में दो मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पकड़े गए पांचों ट्रैक्टर पर 1 लाख 25 हजार रुपये का खनन अधिकारी ने लगाया है।
पटियाली क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की सूचना खनन विभाग को मिल रही थी। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई । कादरगंज क्षेत्र से बालू भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक एटा की ओर ले जा रहे थे। मोहनुपर मार्ग पर टीम के रोके जाने पर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गए। बालू से भरे तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन अधिकारी ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं, पटियाली क्षेत्र में मिट्टी भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। अवैध खनन कर बालू ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों पर करीब 75 हजार रुपये व मिट्टी ले जा रहे दो ट्रैक्टर पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।