फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five thousand kilos of gold papdi seized

Agra News: पांच हजार किलो सोन पापड़ी जब्त

Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five thousand kilos of gold papdi seized
कासगंज। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को छापे के दौरान एक मिष्ठान निर्माण स्थल से 5107 किलो सोन पापड़ी जब्त किया। वहीं, 130 किग्रा दूषित मिठाई को फिंकवा दिया गया। इस दौरान टीम ने अन्य विक्रेताओं की दुकानों से मिठाई सहित अन्य दुग्ध पदार्थों के सात नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।दिवाली के मौके पर तैयार की जा रही मिठाइयों में मिलावट की सूचना पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने नगला भूड स्थित ओमप्रकाश भूरे के मिष्ठान निर्माण स्थल पर छापा मारा। छापे के दौरान की गई जांच में 10 किलो सोन पापड़ी और 120 किलो डोडा बर्फी के दूषित पाए जाने पर फिंकवा दिया। इसी स्थान पर बनाई जा रही 5107 किलो सोन पापड़ी को जब्त कर लिया गया। जब्त की गई इस मिठाई की कीमत पांच लाख रुपये अधिक आंकी गई है। सोन पापड़ी के दो और डोडा बर्फी के नमूने लिए गए। इसके अलावा टीम ने फरीदपुर में हरिओम के प्रतिष्ठान से दूध, अमांपुर मेन चौराहा स्थित देवनयनी मिष्ठान भंडार से पनीर, मेन तिराहे स्थित प्रदीप के प्रतिष्ठान से छेना, रसगुल्ला और प्रेम के प्रतिष्ठान से खोआ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed