फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five quintals of ganja caught in the container

घिरोर पुलिस ने एक कंटेनर में पकड़ा पांच कुंतल गांजा

Thu, 17 Mar 2022 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Five quintals of ganja caught in the container
मैनपुरी। थाना घिरोर पुलिस ने बृहस्पतिवार की तड़के जसराना सीमा के पास कंटेनर से तस्करी कर ले जाया जा रहा करीब पांच क्विंटल गांजा बरामद किया। कार्रवाई के लिए सर्विलांस की मदद भी ली गई। एसपी ने बताया कि बरामद माल की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि थाना प्रभारी घिरोर पहलवान सिंह को बृहस्पतिवार की तड़के सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी कर ले जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह का सहयोग लेकर कंटेनर को जसराना बॉर्डर के पास पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 90 पैकेट में करीब पांच क्विंटल गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने अपने नाम मुकेश मौर्य निवासी शिशवा थाना ढेवरुआ सिद्धार्थ नगर और मुकेश कुमार निवासी नगला तुर्सी थाना जसराना फिरोजाबाद बताया। पूछताछ में बताया कि वह लोग स्क्रैप के साथ विशाखापट्नम आंध्र प्रदेश से माल लेकर जैसलमेर राजस्थान जा रहे थे। केंटर, दो मोबाइल और 1400 रुपया भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed