फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five policemen suspended in Mathura

मथुरा में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: गोवर्धन थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित, यह है मामला

Sat, 14 May 2022 06:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 06:32 PM IST
सार

एसएसपी ने शनिवार को गोवर्धन थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सट्टे के मामले में पकड़े गए युवक ने एसएसपी से शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि गोवर्धन थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर 40 हजार रुपये की वसूली की। इसके बाद छोड़ा।

विज्ञापन
Five policemen suspended in Mathura
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक युवक को थाने से छोड़ने के एवज में 40 हजार रुपये लेना और निर्दोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के मामले में गोवर्धन एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। एक सप्ताह में एसएसपी ने दूसरी सख्त कार्रवाई की है, जिससे पुलिस महकमे में खलबली है। 

विज्ञापन

पीड़ित युवक ने की थी एसएसपी से शिकायत 

8 मई को बीट दरोगा योगेश कुमार ने मयंक पुत्र प्रदीप निवासी कस्बा गोवर्धन को सट्टे के आरोप में हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोप है कि रात में एक दलाल के माध्यम से पुलिस ने 40 हजार लेकर मयंक को पुलिस हिरासत से मुक्त कर दिया। इसकी शिकायत मयंक ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से की। इसकी जांच एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र को सौंपी गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने थाना गोवर्धन के एसएचओ जितेंद्र कुमार द्विवेदी, दरोगा योगेश कुमार, मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव, मनोहर सिंह और आरक्षी अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले थाना बरसाना के एसएचओ मुकेश मलिक को निलंबित किया गया था और सिपाही कुलदीप को लाइन हाजिर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

सार्वजनिक स्थान पर जुआ, सट्टा लगाते मयंक निवासी मेवाती मोहल्ला को राधाकुंड रोड स्थित गौड़िये मठ के पास से हिरासत में लिया गया था। इसके पास से सट्टा पर्चा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने इसके खिलाफ धारा 13 जी के तहत कार्रवाई करते हुए इसकी हिरासत 8-9 मई की देर रात दिखाई थी। उपनिरीक्षक योगेश कुमार ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

72 घंटे में तीसरी कार्रवाई

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर, दरोगा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की यह तीसरी कार्रवाई की है। बरसाना में शराब की पेटी मांगने वाले एसएचओ मुकेश मलिक का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने निलंबन की कार्रवाई की थी। अगले दिन थाना सदर बाजार में तैनात एक दरोगा को विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया था। शनिवार को तीसरे दिन गोवर्धन थाना प्रभारी एक दरोगा और तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किए गए।

दलालों ने हड़प लिए रुपये

चर्चा है कि छोड़ने के लिए करीब 40 हजार रिश्वत ली गई। दलालों के माध्यम से 30 हजार रुपये थाने भिजवाए थे लेकिन 10 हजार रुपये ही पहुंचे। इसके बाद मयंक के खिलाफ पुलिसकर्मियों ने सट्टे की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी।

दलालों पर भी होगी कार्रवाई : श्रीशचंद

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि इस मामले में कुछ दलालों के नाम भी सामने आए हैं। इन दलालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। दलालों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed