फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five players of the district selected in the divisional Taekwondo team

Agra News: जिले के पांच खिलाड़ी मंडलीय ताइक्वांडो टीम में चयनित

Tue, 09 Sep 2025 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Five players of the district selected in the divisional Taekwondo team
फोटो03 मंडलीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर - फोटो : स्वयं
फोटो 02,03
विज्ञापन

प्रदेशीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी अलीगढ़ मंडल की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इस दौरान अलीगढ़ मंडल की टीम का चयन किया गया। चुने गए 11 खिलाडि़यों में कासगंज पांच खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। चयनित टीम प्रदेशीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के दौरान बालकों के अंडर-14 वर्ग में श्रीगणेश इंटर कॉलेज के यश, अमन और नमन और डीएस इंटर कॉलेज अलीगढ़ के शौर्य विजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में राम बाल भारती इंटर काॅलेज एटा के सत्यम, अभिनय, राजकीय हाईस्कूल भिटौना कासगंज के टीटू कुुमार, एमएस इंटर कॉलेज कासगंज के यश कुमार विजेता रहे। अंडर-19 वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज अलीगढ़ के अर्जुन, कपिल देव शर्मा, डीएस इंटर कॉलेज अलीगढ़ के देव वर्मा विजेता बने। निर्णायक संजय, दयाशंकर, इशरत, गौरव सक्सेना, अरविंद कुमार, शीला देवी थीं। इससे पहले जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह और प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीता यादव ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरिता, अनुषा सिन्हा, यागेश, श्वेता सिंह, दीक्षा, प्रीती राजपूत, मुस्कान सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed