फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five people injured in assault, shot on youth

Agra News: मारपीट में पांच लोग घायल, युवक पर चलाई गोली

Sat, 14 Oct 2023 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Oct 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in assault, shot on youth
मारपीट में पांच लोग घायल, युवक पर चलाई गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दंपती सहित छह लोग घायल हो गए। एक युवक पर आरोपियों ने फायर भी किया। पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।

गांव बावलपुर निवासी सुरजीत कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव सोनई में अवधेश सिंह चौहान की दुकान पर ट्रैक्टर मिस्त्री है। आठ अक्तूबर वह काम कर रहा था। तभी गोपालपुर निवासी सीटू उर्फ ओमपाल और चंद्रबाई अपने एक साथी के साथ वहां आए और गाली गलौज करने लगे। उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक शिकायत गांव रुस्तमपुर निवासी धीरेश कुमार ने दी। बताया कि बृहस्पतिवार की शाम अतिराम, अभय राम, अनिल कुमार, योगेंद्र ने आकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। बचाने आई पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। एक शिकायत नगला लक्ष्मण निवासी राम दुलारे ने की। बताया कि रात को वह अपने चबूतरे पर लेटा था। तभी मुलायम सिंह, रिंकू, रुस्तम और आशू शराब पीकर आए और गालियां देने लगे। उसे व पुत्र राजेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। सिर में बट मारकर घायल कर दिया। वहीं एक शिकायत मिढावली निवासी सत्यवीर सिंह ने की। बताया कि 6 अक्तूबर की दोपहर वह खेत पर था। तभी प्रदीप, भानू ने उसकी पिटाई की। घरवालों के आने पर आरोपी छत पर चढ़ गया। तमंचा से फायर किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed