UP: आगरा में दर्दनाक हादसा...आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, पांच लोगों की माैत; परिवार में मच गया कोहराम
दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में आ रहे थे। थाना कागाराैल क्षेत्र में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार कई फुट ऊपर तक उछल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। घायल का इलाज चल रहा है। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए थे। मृतकों में चार मजदूर थे।
पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने तड़पते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर सैंया, कागारौल थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह इंटर का छात्र है। बाइक सवार मृतक फेरी लगाने का काम करते थे। देर रात उनके परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। इमरजेंसी पर चीख पुकार मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल पहुंच गया।