फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five people burn due to fire in LPG cylinder in Mathura

मथुरा: गैस सिलिंडर में आग से पिता-पुत्रियों समेत पांच झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Jun 2021 08:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 08:09 PM IST
सार

हादसा उस वक्त हुआ, जब एक व्यक्ति अपनी बाइक में पेट्रोल डाल रहा था। तभी पास में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी निकलने से पेट्रोल ने आग पकड़ ली, तभी व्यक्ति के हाथ से पेट्रोल का डिब्बा छूटकर सिलिंडर के पास जा गिरा। 

विज्ञापन
Five people burn due to fire in LPG cylinder in Mathura
घटनास्थल पर रखा सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार के लक्ष्मी नगर में रविवार की दोपहर गैस सिलिंडर में आग लगने से दो युवतियां समेत छह लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


जमुनापार के लक्ष्मीनगर निवासी राजपाल (50) अपनी बाइक में रविवार दोपहर पेट्रोल डाल रहे थे, तभी वहां लगे बिजली बोर्ड में स्पार्किंग हुई तो पेट्रोल में आग लग गई। आग लगने से हाथ कांपा तो बोतल में रखा पेट्रोल पास रखे गैस सिलिंडर के ऊपर जा गिरा। 
विज्ञापन


अचानक आग लगने से लीकेज सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग ने भयंकर रूप ले लिया। राजपाल के घर में रखा सामान भी जल गया। भीषण आग के बीच राजपाल के अलावा उसकी बेटियां गीता, रिकीं, बेटा भरत, देवेंद्र और पड़ोसी पवन बुरी तरह झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू 
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन की दो दमकलें भी पहुंच गई। वहीं आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि यह मामला गैस सिलिंडर में आग लगने का नहीं गैस रीफिलिंग और अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बेचने का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की जांच की जा रही है।

चौकी लक्ष्मीनगर प्रभारी की भूमिका संदिग्ध 
जमुनापार के लक्ष्मीनगर आग की घटना में चौकी लक्ष्मीनगर प्रभारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। यहां तैनात चौकी प्रभारी की मिलीभगत के चलते गैस रीफिलिंग, पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध बिक्री के साथ मादक पदार्थ की बिक्री हो रही रही है। लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस के उच्चाधिकारियों ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया तो यह क्षेत्र आने वाले समय माफिया का गढ़ बन जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed