{"_id":"5f52306a8ebc3ea3ab790bd6","slug":"five-patients-died-in-mainpuri-district-due-to-infectious-disease","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: जानलेवा हुए संक्रामक रोग, पांच मरीजों की मौत से खलबली, कोरोना वायरस के चलते बंद है ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: जानलेवा हुए संक्रामक रोग, पांच मरीजों की मौत से खलबली, कोरोना वायरस के चलते बंद है ओपीडी
Sat, 05 Sep 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:13 AM IST
सार
- बुखार और अस्थमा से दो-दो की मौत
- डायरिया से पीड़ित एक मरीज ने तोड़ा दम
- कोरोना वायरस के चलते बंद है जिला अस्पताल की ओपीडी
- इमरजेंसी में 848 मरीजों को दिया उपचार
विज्ञापन
जिला अस्पताल मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार, डायरिया, अस्थमा से पीड़ित पांच मरीजों की मौत हो गई। सात मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव महिगवां निवासी लटूरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र जसवीर सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सरायलतीफ निवासी 60 वर्षीय इंद्रपाल सिंह को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था।
परिजनों ने गुरुवार की रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रात में ही इंद्रपाल की मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी श्रीकृष्ण के 45 वर्षीय पुत्र कुंवरपाल को शुक्रवार को अचानक डायरिया की शिकायत हो गई। उल्टी दस्त जब नहीं रुके तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भोगांव के गांव खरा निवासी अगनूलाल की 55 वर्षीय पत्नी रामबेटी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सिरोलिया निवासी 65 वर्षीय हृदेश्वरी देवी एक सितंबर से अस्थमा की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
ओपीडी बंद होने के बाद भी पहुंचे 848 मरीज
कोरोना महामारी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी बंद है। शुक्रवार को ओपीडी बंद होने के बाद भी 848 मरीज पहुंचे। अस्पताल में 180 महिला मरीज और 668 पुरुष मरीजों को इमरजेंसी सेवा के तहत उपचार दिया गया।