{"_id":"66a28412568b220f1c0c7f26","slug":"five-out-of-six-who-went-to-bathe-in-canal-did-not-jump-out-of-fear-one-friend-jumped-into-canal-haven-t-found-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: नहर नहाने गए छह में से पांच डर से नहीं कूदे...एक दोस्त ने लगा दी नहर में छलांग; अब तक नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: नहर नहाने गए छह में से पांच डर से नहीं कूदे...एक दोस्त ने लगा दी नहर में छलांग; अब तक नहीं चला पता
Thu, 25 Jul 2024 10:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:27 PM IST
सार
नहर में नहाने के लिए छह दोस्त गए थे। पानी का बहाव देख पांच दोस्त कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सके। एक दोस्त ने नहर में छलांग लगा दी। वो डूब गया। ये देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
नहर में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम जिरसमी नहर में नहाने गए 6 युवकों में से एक युवक डूब गया। वहीं पांच युवक डर की वजह से नहर में नहीं कूदे, जिसके चलते उनकी जान बच गई।
कोतवाली देहात के मरथरा चौकी प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि गांव ककेरा निवासी दशरथ(21), अंकित, टीटू, झुन्नी, दीपक और विमल गर्मी की वजह से जिरसमी नहर में नहाने गए। युवकों ने बताया कि दशरथ ने सबसे पहले नहर में छलांग लगा दी। जब तक बाकी युवक नहर में कूदते, दशरथ डूबने लगा।
यह देखकर नहाने जा रहे युवक डर गए और स्थानीय लोगों को आवाज देकर जानकारी दी। युवक को डूबता देख आसपास के गोताखोर नहर में कूदे लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं, लगा। सूचना मिलते ही मरथरा चौकी प्रभारी संदीप राणा घटनास्थल पर पहुंचे। अन्य गोताखोरों को बुलाया गया और युवक की तलाश की जा रही है। देर रात तक युवक का पता नहीं लग सका था।