फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five more teachers of basic schools died in agra

आगरा: बेसिक स्कूलों के पांच और शिक्षकों की मौत, चुनाव ड्यूटी के बाद हुए थे बीमार

Thu, 29 Apr 2021 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Apr 2021 09:36 AM IST
सार

शिक्षकों की मौत के बाद सहकर्मियों में दहशत का माहौल है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने मुख्यमंत्री से मतगणना को स्थगित करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Five more teachers of basic schools died in agra
एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बेसिक स्कूलों में तैनात पांच और शिक्षकों की मौत हो गई है। इसमें से चार परिषदीय स्कूलों में और एक सहायता प्राप्त विद्यालय में कार्यरत थे। पांच में से चार शिक्षक पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटने के बाद बीमार हुए थे। इससे अन्य शिक्षकों में दहशत का माहौल है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने मुख्यमंत्री से मतगणना को स्थगित करने की मांग की है।

विज्ञापन


यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रायभा, अछनेरा के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय कराही, फतेहपुर सीकरी के सहायक अध्यापक बोहरन सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय विल्हैनी, बरौली अहीर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुलश्रेष्ठ और अकोला ब्लॉक में तैनात स्पेशल एजूकेटर सुधीर प्रियदर्शी की मौत से शिक्षक बेहद दु:खी हैं। सुधीर प्रियदर्शी को छोड़कर बाकी तीनों शिक्षकों ने पंचायत चुनाव के मतदान में ड्यूटी दी थी। सभी को बुखार और सांस लेने में समस्या थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महेशकांत शर्मा ने बताया कि भगत कुंवर राम जूनियर हाईस्कूल गुदड़ी मंसूर खां में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका नीना ग्रोवर की कोरोना की वजह से मंगलवार को मौत हो गई है। पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने के बाद से उनकी तबियत खराब थी। परिजन कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन बेड व ऑक्सीजन न होने के कारण भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीएस के स्पोर्ट्स हेड की भी मौत
डीपीएस में तैनात स्पोर्ट्स हेड वल्लभ सिंह की भी मौत हो गई है। संबंधित स्कूल के स्टाफ के साथ दूसरे स्कूलों के व्यायाम शिक्षकों ने उनकी मौत पर दु:ख जाहिर किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षक संक्रमित, मतणगना में ड्यूटी लगने से परेशान
बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के तमाम शिक्षक या फिर उनके घरवाले इस समय कोरोना संक्रमित है। ऐसे में पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगने से वे परेशान हैं। ड्यूटी करने में असमर्थता जता रहे हैं। सक्षम अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। 

एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अमित सिंह कोरोना संक्रमित हैं, वह घर पर आइसोलेट हैं। उनकी मां भी संक्रमित हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। बुधवार शाम पिता ने बेटे का मनोबल बढ़ाया, समझाया कि सब कुछ जल्दी ठीक हो जाए, कुछ देर बाद ही उन्हें हृदयाघात हो गया। अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

विद्यालय के शिक्षक प्रशांत पाठक ने दु:ख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अमित सिंह की चुनाव ड्यूटी आ गई है। उन्होंने में मतदान में पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी की थी, उसके बाद से बुखार आ रहा था। तबियत बिगड़ने पर वह तीन दिन से हॉस्पिटल में भर्ती होना चाह रहे थे, कहीं बेड नहीं मिला। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंत्री भीष्मभद्र लवानिया, जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, मंत्री डॉ. विशाल आनंद आदि ने मुख्यमंत्री से मतगणना को स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed