फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five minutes distance covered in half an hour on MG Road, traffic jam

Agra News: एमजी रोड पर आधे घंटे में तय हुई पांच मिनट की दूरी, जाम

Tue, 30 Dec 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five minutes distance covered in half an hour on MG Road, traffic jam
आगरा। एमजी रोड पर सोमवार को पांच मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब आधे घंटे का समय लगा। दोपहर से शाम तक जाम लगा रहा। मेट्रो कार्य की वजह से चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। जाम में फंसे लोग व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

स्कूलों के अवकाश होने के बाद एमजी रोड पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। साईं की तकिया से सेंट जोंस चौराहे तक का सफर तय करने में वाहन चालकों को सर्दी में भी पसीना आ गया। सबसे बुरा हाल पंचकुईयां, एसएन मेडिकल तिराहा, राजा की मंडी और सेंट जोंस चौराहे का रहे। मेट्रो कार्य के कारण दोनों तरफ चार पहिया वाहन चलने के लिए सड़क कम है। दिनभर सिटी ई-बसों का संचालन भी किया जाता है। चालक सवारी बैठाने के चक्कर में किसी भी स्थान पर बस रोक देते है। इससे पीछे की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम के आगे यातायात पुलिस के इंतजाम फेल नजर आए।
विज्ञापन

हाईवे पर नहीं दिखे इंतजाम
अबु उलाह दरगाह कट और लंगड़े की चौकी पर सर्विस रोड संकरा हो गया है। यहां पर रोडवेज और प्राइवेट बस खड़ी रहती है। हर शाम आईएसबीटी से गुरु का ताल तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहता है। इसे लेकर पुलिस की तरफ से कोई इंतजाम नहीं दिखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed