फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five metro stations ready; signaling system trial completed.

Agra News: मेट्रो के पांच स्टेशन तैयार, सिग्नल-सिस्टम का हुआ ट्रायल पूरा

Mon, 10 Aug 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five metro stations ready; signaling system trial completed.
आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन। अमर उजाला
आगरा। मेट्रो ट्रेन के लिए पहले कॉरिडोर के पांच स्टेशन तैयार हो गए हैं। इन पर सिग्नल और ऑपरेटिंग सिस्टम का ट्रायल हो गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अगले सप्ताह मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ऑडिट करने आएंगे। इनको पहले 10 अगस्त को आना था। ट्रायल में सब कुछ ठीक पाए जाने पर इस महीने के अंत या फिर सितंबर से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन

मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी 14 किमी. है और 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से बिजलीघर तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी, आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। यूपीएमआरसी की तकनीकी टीम ने सिग्नल, ऑपरेटिंग सिस्टम, डिस्प्ले, एनाउंस-टिकट सिस्टम, स्वचालित सीढ़ियां समेत अन्य ट्रायल कर लिए हैं। ये सभी ठीक मिले हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पांचों स्टेशनों पर मेट्रो संचालन से पूर्व डमी यात्रियों के साथ ट्रायल किया गया है। इसमें सभी उपकरणों को भी परखा गया है। रिपोर्ट भेजने के बाद अंतिम ऑडिट सुरक्षा आयुक्त करेंगे। इनकी टीम इसी सप्ताह आ सकते हैं। इनकी रिपोर्ट के बाद मेट्रो आईएसबीटी तक चलने लगेगी। इससे यात्रियों के लिए यातायात की बड़ी राहत मिलेगी। इसका लोकार्पण कानपुर मेट्रो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed