{"_id":"64135ae923eb916b5b0361e9","slug":"five-meat-shops-were-operating-without-registration-notice-issued-mainpuri-news-c-25-1-92520-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही थीं पांच मीट शॉप, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रही थीं पांच मीट शॉप, नोटिस जारी
Thu, 16 Mar 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर में सात स्थानों पर मीट की दुकानों तथा एक डेयरी का निरीक्षण किया। तीन दुकानों से नमूने लिए गए। वहीं पांच लोगों को बिना पंजीकरण के मीट शॉप संचालित करने पर नोटिस जारी किए गए। दुकानों पर गंदगी मिलने पर चेतावनी दी गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम बृहस्पतिवार को सबसे पहले जेल चौराहा स्थित मामा ढाबा पर पहुंची। यहां पंजीकरण मानक के अनुसार नहीं पाया गया। यहां से मीट का नमूना लिया गया। साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। टीम विकास भवन के सामने साहिल मीट मुर्गा शॉप पहुंची। यहां भी मानक के अनुसार पंजीकरण नहीं मिला। आवश्यक निर्देश दिए गए। चांदबाबू मीट मुर्गा शॉप, प्रवीन मीट शॉप और फौजी चिकन शॉप बिना पंजीकरण के संचालित पाई गई।
सभी को नोटिस जारी कर सफाई और पर्दे लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आदेश मीट शॉप और अहिवरन मीट शॉप का निरीक्षण किया गया। यहां लाइसेंस सही पाया गया। आगरा रोड बिघरई स्थित सचिन डेयरी का निरीक्षण किया गया। यहां लाइसेंस पाया गया, दूध के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, सनोज कुमार, जयदीप मौर्य शामिल रहे।