{"_id":"595f365d4f1c1b1c458b4605","slug":"five-man-of-ludhiyana-died-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवेः तेज रफ्तार कार के चालक को आई झपकी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवेः तेज रफ्तार कार के चालक को आई झपकी, पांच की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा कार के चालक को झपकी आने के कारण हुआ। बताया गया है कि कार की रफ्तार अधिक थी। संतुलन बिगड़ने पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और गंभीर हादसा हो गया।
बताया गया है कि मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक इको स्पोर्ट्स कार (पीबी10 जी ई 2339) नोएडा से आगरा की ओर काफी तेज गति से आ रही थी। थाना महावन क्षेत्र में माइलस्टोन 115 के समीप चालक को झपकी आने पर कार रोड के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई।
इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और यह कलाबाजी खाते हुए पलट गई। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे, इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंचे मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर घायल को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार एक मृतक के मोबाइल पर फोन आने पर जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। इनके नाम दलबीर सिंह कार चालक, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख बताये गए हैं। ये सभी लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। महावन पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दे दी है।