फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Lakh People In Trouble Of Road carving In Jivani Mandi

सीवर और पेयजल लाइन डालने के नाम पर सड़क की खोदाई, पांच लाख से अधिक लोग परेशान

Thu, 08 Oct 2020 12:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 08 Oct 2020 12:36 PM IST
सार

ये सड़कें सीवर और पेयजल लाइन डाले जाने केलिए खोदी गई हैं लेकिन न तो धूल उड़ने से रोके जाने का इंतजाम किया गया है और न ही यातायात को ठीक से चलाने का। नतीजा, रोज जाम लग रहा है।

विज्ञापन
Five Lakh People In Trouble Of Road carving In Jivani Mandi
खोदी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जीवनी मंडी सहित शहर के पांच इलाकों में एक साथ सड़क खोद दिए जाने से पांच लाख से ज्यादा लोगों को रोज परेशानी सहन करनी पड़ रही है। ये सड़कें सीवर और पेयजल लाइन डाले जाने केलिए खोदी गई हैं लेकिन न तो धूल उड़ने से रोके जाने का इंतजाम किया गया है और न ही यातायात को ठीक से चलाने का।
विज्ञापन



नतीजा, रोज जाम लग रहा है। धूल के बीच इसमें लोग घंटों फंसे रहते हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी जीवनी मंडी रोड बंद किए जाने से हो रही है। इसका काम एक अक्तूबर तक पूरा किया जाना था लेकिन इसमें देरी हो गई। इसलिए रूट डायवर्जन को और आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


जीवनी मंडी-वाटरवर्क्स रोड : दो लाख लोगों की समस्या
यहां अब 15 अक्तूबर तक काम चलेगा। 142 करोड़ की ताजगंज स्मार्ट सिटी 24 घंटे जलापूर्ति योजना में वाटरवर्क्स से फतेहाबाद रोड ताजगंज तक खोदाई की जा रही है। इस रोड से फिरोजाबाद, हाथरस के साथ स्थानीय और ताजमहल आने वाले दो लाख लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Five Lakh People In Trouble Of Road carving In Jivani Mandi
खोदी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
किशोरपुरा-बोदला रोड : एक लाख लोगों का रास्ता बदला
10 नवंबर तक यहां काम चलेगा। सीवर लाइन बिछाने के काम के कारण जल निगम ने किशोरपुरा और बोदला रोड को एक महीने के लिए बंद कर दिया है। 315 मीटर लंबी सड़क पर 8 मीटर गहरी खोदाई की जा रही है।


बोदला-लोहामंडी मार्ग पर एक लाख से ज्यादा लोग हर दिन निकलते हैं। अब इन्हें प्रताप नगर और बोदला-शाहगंज रोड से घूम कर निकलना पड़ रहा है।


ईंट मंडी रोड : 22 कॉलोनियों के लोग 2 किमी घूमकर जा रहे
वेस्टर्न जोन में सीवरेज कार्य के लिए पश्चिमपुरी से ईंट मंडी और दहतोरा रोड को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद है। 15 अक्तूबर तक भी काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है।

22 से ज्यादा कॉलोनियों के 40 हजार से ज्यादा लोगों को शास्त्रीपुरम रोड होकर निकलना पड़ रहा है।
 

पश्चिमपुरी : 80 फुट रोड की खोदाई से बंद रास्ता
पश्चिमपुरी क्षेत्र में सत्संग भवन से अमल गार्डन तक के 80 फुट रोड पर सीवर लाइन की खुदाई के कारण रास्ता बंद है। यहां 14 कॉलोनियों का रास्ता रुक गया है जिनमें रहने वालों को उबड़ खाबड़ रास्ते से पैदल निकलना मजबूरी है।

15 दिन से 80 फुट रोड बंद होने के कारण एक लाख लोग परेशान हैं। इस रोड पर 6 स्कूल हैं।

फतेहाबाद रोड : 10 कॉलोनियों के 50 हजार लोग परेशान
यहां जगह-जगह स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। कहीं सीवर लाइन डाली जा रही है तो कहीं पेयजल लाइन। दस से ज्यादा कॉलोनियों
के रास्ते बदल गए हैं। खोदाई हो जाने से यह परेशानी आई है।  50 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं।
 

53,694 घरों के सामने हो रही खोदाई
251.7 किमी में सीवर लाइन की खोदाई
86 किमी सड़कें पानी के लिए खोद दीं
6.5 किमी मेन राइजिंग लाइन की खोदाई
62.4 किमी ताजगंज में खोदीं सड़कें
40 किमी की खोदाई ताजगंज में सीवर के लिए

दावा : सड़कों निर्माण भी तेजी से जारी
वेस्टर्न जोन में हमने जहां सड़कें खोदी हैं, वहां 65 किमी सड़कों का निर्माण करा दिया है। भारत सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हमें काम जल्दी पूरा करना है। लॉकडाउन के कारण पहले ही देरी हो चुकी है। सड़कों का निर्माण भी अब तेजी से जारी है। - बीके गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम

15 अक्तूबर तक पूरा होगा जीवनी मंडी का काम

स्मार्ट सिटी के तहत डाली जा रही पानी की पाइप लाइन का काम हम लोग तेजी से कर रहे हैं। जीवनी मंडी पर 15 अक्तूबर तक पूरा काम हो जाएगा। उसके बाद यमुना किनारा रोड पर एक लेन की खुदाई की जाएगी। दूसरे से ट्रैफिक चलता रहेगा। - आनंद मेनन, अधिकारी, स्मार्ट सिटी

दर्द : वनवे कर देते तो इतनी परेशानी नहीं होती
बलकेश्वर से जीवनी मंडी दुकान तक आने में सीधा रास्ता था, लेकिन अब गधापाड़ा से आने पर हर दिन एक घंटा जाम में बर्बाद हो रहा है। वनवे कर दिया जाता तो कोई परेशानी नहीं होती। - राजेश अग्रवाल, व्यापारी, जीवनी मंडी

वैकल्पिक रास्ता 4 किमी ज्यादा लंबा
पाइप लाइन डालने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो वैकल्पिक रास्ता दिया गया है उसकी वजह से 4 किलोमीटर का चक्कर बढ़ गया और एक से डेढ़ घंटा का समय जाम में बर्बाद हो रहा है। - रमनलाल गोयल, व्यापारी, मोतीगंज


पंचकुइया-कोठी मीना बाजार रोड आज से 21 नवंबर तक बंद
पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार रोड बृहस्पतिवार से 21 नवंबर तक के लिए बंद हो रहा है। रेलवे द्वारा आईडीएच वर्कशॉप के पास रेलवे पुल की मरम्मत और सड़क का लेवल नीचा करने का काम किया जाएगा। महात्मा गांधी मार्ग-2 के इस हिस्से के बंद हो जाने के कारण जयपुर से आने-जाने वाले और सिकंदरा-बोदला क्षेत्र के लोगों को परेशानी होगी। नगर निगम का वर्कशॉप भी यहीं है जहां से 400 से ज्यादा वाहन हर दिन सफाई कार्य के लिए आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed