फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five lakh extortion demands from the Principal in mainpuri

प्रधानाचार्य से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी, न देने पर जान की मारने की धमकी

Mon, 08 Jun 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion demands from the Principal in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र निवासी ब्रजकिशोर शर्मा वर्णी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। कॉलेज के पास ही वो परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। रविवार देर शाम उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। 
विज्ञापन



उन्होंने बात की तो फोन करने वाले शख्स ने प्रधानाचार्य से पांच लाख रुपये रंगदारी देने को कहा। पहले तो वो फोन कॉल को किसी का मजाक समझे लेकिन जब फोन करने वाले शख्स ने धमकाते हुए कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो परिवार के साथ गोली मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दिए जाने के बाद प्रधानाचार्य व परिवार के लोग दहशत में आ गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed