फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   five kidnappers arrested after police encounter in mainpuri

पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही को लेकर भागे गो तस्कर, मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद/मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद/मैनपुरी Updated Tue, 17 Jul 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
five kidnappers arrested after police encounter in mainpuri
इसी ट्रक में सवार थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में मैनपुरी रोड पर चेकिंग के दौरान कैंटर में गाय लाद रहे गो तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद कैंटर में चेकिंग करने चढ़े सिपाही को लेकर गो तस्कर भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने गो तस्करों को पकड़ने के लिए रातभर घेराबंदी की। मैनपुरी पुलिस की मदद से दौलतपुर के पास मुठभेड़ के बाद पांच गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक को गोली लगी है। 
विज्ञापन


घायल गो तस्कर को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं सिपाही को मुक्त कराकर पकड़े गए कैंटर और तीन अन्य गो तस्करों को पुलिस थाना सिरसागंज ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रात ढाई बजे की घटना

घटना तकरीबन रात ढाई बजे की है। बताया जाता है कि मैनपुरी रोड पर ओमसाईंराम होटल के पास गो तस्कर कैंटर में गाय लाद रहे थे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई। 

एक सिपाही रवि कुमार चेकिंग के लिए कैंटर पर चढ़ा, वैसे ही चालक कैंटर को मैनपुरी की तरफ भगा ले गया। मैनपुरी में ओसमा चौकी थाना दन्नाहर और कच्चा लालपुर मैनपुरी का बैरियर तोड़ दिया। 

मैनपुरी के नगला दौलतपुर के पास कैंटर को रोकने के लिए पुलिस ने बोलेरो और जेसीबी लगा दी। इसके बाद गो तस्कर कैंटर छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने फायरिंग।

दो सिपाही भी घायल

इस दौरान गौकश जिया उल्ला पुत्र सैफउल्ला निवासी गुरुदेव खेड़ा थाना मंगलसेन जिला लखीमपुर खीरी गोली लगने से घायल हो गया। इसे सैफई में भर्ती कराया गया है।  

मुठभेड़ में थाना रसागंज के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। जिया उल्ला के चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों से सिरसागंज पुलिस पूछताछ कर रही है। 

कैंटर जब्त करने के साथ तीन तमंचे, चार कारतूस पुलिस ने गो तस्कर से बरामद किए। कैंटर के साथ कार में चल रहे दो लोग फरार हैं। पकड़े किए गए गो तस्कर और फरार साथी जोनपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed