फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five injured after being buried under debris after roof collapse

Agra News: छत गिरने से मलबे में दबकर पांच घायल

Mon, 16 Sep 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five injured after being buried under debris after roof collapse
कासगंज। जिले में अलग- अलग स्थानों पर पांच मकानों की छत गिर गई। इनमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम ब्राहिमपुर में सुबह के समय रामपाल सिंह के मकान की छत गिर गई। उनकी पत्नी ममता कमरे में बैठी हुई थी। वह मलवे के नीचे दब गई। उनके बच्चे बाहर खेल रहे थे। आवाज सुनकर बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मलवा हटाकर उनको बाहर निकाला। हादसे में वह घायल हो गए।

ग्राम मोहनपुरा में संतोष पुत्र रुस्तम सिंह के मकान की छत गिर गई। छत गिरने से वह घायल हो गए। इसके अलावा पवन पुत्र तोताराम, रामप्रसाद पुत्र नेम सिंह, धर्मपाल पुत्र रामनारायण के कच्चे मकानों की छत गिर गई। इससे ये लोग घायल हो गए। सूचना पर लेखपाल चंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। सूचना पर ग्राम प्रधान रानी राठौर, राजेंद्र सिंह राठौऱ आदि भी पीड़ितों के पास पहुंचे। पीड़ितों को सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed