{"_id":"61fe7a7c08b8e26b63426317","slug":"five-including-two-children-in-cylinder-blast-in-dayalbagh-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, दो बच्चों समेत पांच घायल, तेज धमाके से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, दो बच्चों समेत पांच घायल, तेज धमाके से फैली दहशत
Sat, 05 Feb 2022 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:54 PM IST
सार
शनिवार शाम को हादसा उस वक्त हुआ, जब स्वामी नगर में वसंत उत्सव मनाया जा रहा है। जिससे आसपास भीड़ थी। धमाका होते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जमीन पर बिखरे पड़े गुब्बारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग में वसंत पंचमी पर शनिवार को हादसा हो गया। थाना न्यू आगरा के दयालबाग स्थित स्वामी नगर में गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फट गया। इस हादसे में गुब्बारे बेचने वाले सहित दो महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। पांचों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दयालबाग के स्वामी नगर में शनिवार को वसंत उत्सव मनाया जा रहा था। बच्चे, महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। वहीं डाकखाने के सामने एक व्यक्ति गुब्बारे बेच रहे थे, तभी अचानक सिलिंडर फट गया। धमाका इतनी तेज था कि दहशत फैल गई। हादसे में दो महिलाएं, दो बच्चे और गुब्बारा बेचने वाला घायल हुआ है।
विज्ञापन
ये हुए घायल
1- मुरारी लाल पुत्र प्रबल निवासी राहुल नगर बोदला जो एसएन कॉलेज में भर्ती है।
2-सुदामा पत्नी अजीत निवासी बिचपुरी जिनके भाई विक्रम उनके साथ हैं वह पुष्पांजलि पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती है
3- पूजा मिश्रा पुत्री परमात्मा कुमार उम्र 22 साल की हालत गंभीर है
4- रेयांश उम्र 5 वर्ष
5-अर्जुन उम्र ढाई वर्ष पुत्रगण अजीत दोनों ठीक है, मामूली चोटे हैं ।