{"_id":"5e9ed43f817f1a2fa566ea22","slug":"five-hundred-rupees-found-note-found-at-road-police-submit-government-account","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डरः सड़क पर पड़े पांच सौ के नोट, उठाने की नहीं हुई हिम्मत, पुलिस ने सैनिटाइज कर जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डरः सड़क पर पड़े पांच सौ के नोट, उठाने की नहीं हुई हिम्मत, पुलिस ने सैनिटाइज कर जमा कराए
Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़े नोटों को सैनिटाइज कर उठाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का खौफ लोगों के दिल-ओ-दिमाग में छाया हुआ है। मंगलवार को सड़क पर पड़े पांच-पांच सौ रुपए के नोट लोग उठाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोटों को सैनिटाइज कर उठाया और बाद में सरकारी खाते में जमा करा दिए।
एटा में जीटी रोड पर पॉश कॉलोनी अरुणा नगर में गंगा कंप्यूटर के सामने वाली सड़क पर सुबह करीब नौ बजे के वक्त पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट लोगों ने पड़े देखे। विगत दिनों सोशल मीडिया और टीवी पर जिस तरह की सूचनाएं प्रसारित हुईं कि किस तरह साजिश के तहत नोटों पर थूक और नाक लगाकर उन्हें चलन में लाया जा रहा, जिससे देश में कोरोना के संक्रमण में इजाफा हो।
यही कारण है कि एक रुपए का सिक्का तक सड़क पर छोड़ने वाले लोग पांच-पांच सौ रुपए के नोट देखकर भी उन्हें उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस के दो सिपाहियों ने सड़क पर पड़े नोटों पर पहले दोनों ओर से सैनिटाइजर का छिड़काव किया और उसके बाद उठाकर अपने साथ ले गए।

इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने लोगों से आह्वान किया कि यदि वह इस तरह के नोट कहीं पड़े देखें तो उन्हें उठाने का प्रयास करने के बजाए पुलिस को सूचना दें। यह किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।