फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five hours jam outside Galla Mandi, farmers and businessmen were worried

गल्ला मंडी के बाहर पांच घंटे जाम, परेशान रहे किसान और कारोबारी

Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five hours jam outside Galla Mandi, farmers and businessmen were worried
कासगंज के मंडी परिसर में जाम में फंसे वाहन । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गल्ला मंडी के बाहर जाम की समस्या का समाधान मंडी प्रशासन नहीं कर पा रहा है। जबकि जाम से किसान, कारोबारी और आम राहगीर सभी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे जाम लगने लगा। जाम में राहगीर, किसान और कारोबारी फंस गए। गल्ला कारोबारी और किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को अपराह्न तीन बजे खुलवाया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। थाना पुलिस और यातायात पुलिस इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के बाद मंडी के बाहर जाम के हालात बनने लगे, क्योंकि किसान सुबह से ही मक्का लदे वाहन लेकर मंडी में पहुंचने लगते हैं। जब मक्का के वाहनों की तौल धर्मकांटों पर शुरू होती है तो उसी के साथ ही जाम लगने लगता है। मक्का लदे हुए वाहन की तौल दो बार में हो पाती है। एक के बाद मय वाहन के मक्का की तौल होती है तो दूसरी बार खाली वाहन की तौल होती है। इस कारण जाम की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 5 घंटे तक जाम के हालात रहे और लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। गल्ला मंडी का मार्ग अमांपुर आने जाने का एक मात्र मार्ग है। जिससे अमांपुर की ओर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम में दूध लदे वाहन और एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। कभी भी जाम के कारण एंबुलेंस में आने वाले मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। कारोबारी और किसानों को भी काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed