फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five Fake Teachers Absconding Guilty Of SIT Investigation

बीएड 2004-05 फर्जीवाड़ाः एसआईटी जांच के दोषी पांचों फर्जी शिक्षक फरार

Wed, 24 Jun 2020 04:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 04:57 PM IST
सार

दो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई अभी भी शिथिल

विज्ञापन
Five Fake Teachers Absconding Guilty Of SIT Investigation
investigation

विस्तार

वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री पर जालसाजी कर नौकरी हासिल कर चुके 91 में से पांच शिक्षक दोषी पाए जा चुके हैं। न्यायालय से इन्हें राहत नहीं मिली। उसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


तीन शिक्षकों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज हो चुका है, जबकि दो के खिलाफ कार्रवाई शिथिल है। हालांकि फर्जी पाए गए पांचों शिक्षक फरार हो चुके हैं और उनके मोबाइल बंद हैं। अब पुलिस उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है।
विज्ञापन


अनामिका प्रकरण में जांच तेज, तत्कालीन डीसी से पुलिस ने की एक घंटे पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर माह में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिक्षक फर्जीवाड़े की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी। इन 91 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बाद में उच्च न्यायालय के निर्देश पर फिर बहाली हुई।

उसके बाद से बेसिक शिक्षा विभाग उच्च न्यायालय में पैरवी कर रहा है। न्यायालय में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने अपने तर्क रखे। जिसमें पांच शिक्षकों का फर्जीवाड़ा स्पष्ट हो गया, जबकि 86 की सुनवाई विचाराधीन है।

फर्जी पाए गए पांचों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के बाद बीएसए ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दिए। अमांपुर, गंजडुंडवारा और सोरों के खंड शिक्षाधिकारी तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं, जबकि सहावर और सिढ़पुरा के दो शिक्षकों पर कार्रवाई अभी नहीं हुई है। फिलहाल पांचों शिक्षक फरार हैं। संबंधित थानों की पुलिस उनके खिलाफ दबिशें दे रही है।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संबंधित थानों की पुलिस विवेचना कर फर्जी शिक्षकों की तलाश कर रही है- डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed