फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five-Department Panel to Reveal Yamuna Expressway Crash Truth in 72 Hours

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 13 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल...कैसे लगी भीषण आग; 72 घंटे में सच आएगा सामने

Wed, 17 Dec 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 09:27 AM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे की वजह तलाशने के लिए पांच विभागों की कमेटी बनाई गई है, जो 72 घंटे में  हादसे का सच बताएगी।
 

विज्ञापन
Five-Department Panel to Reveal Yamuna Expressway Crash Truth in 72 Hours
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे का सच 72 घंटे में सामने आएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ऐसे हादसों को रोकने के लिए एसओपी तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे में एक-एक कर 12 बसों और तीन कारों की भिड़ंत हो गई, जिसमें कई लोगों की जलकर मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर सुबह 4:30 बजे मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार घटनास्थल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। सीएनजी वाहन की टक्कर से बस में आग लग गई।

बस में लगे एयर कंडीशनर भी जल गए। मामले की जांच के लिए एडीएम स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में पांच विभागों की संयुक्त जांच कमेटी बनाई है। कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। रिपोर्ट में हादसे की वजह के साथ-साथ रोकथाम के लिए क्या-क्या उपाय किए जाएं, यह भी बताने को कहा गया। इसके बाद स्टैंडर्ड प्रोसीजर ऑफ ऑपरेटिंग (एसओपी) बनाई जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed