फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five days left innocent young man on the train

पांच दिन की मासूम को ट्रेन में छोड़ गया युवक

Tue, 19 May 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 19 May 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन की मासूम को एक युवक केरला एक्सप्रेस की सीट पर ही छोड़कर चला गया। मासूम के रोने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर स्टेशन स्टाफ को बच्ची सौंपी। भूख से बच्ची रोती रही लेकिन उसके पास न तो मां थी और न पिता।
विज्ञापन

नई दिल्ली से केरल जाने वाली केरला एक्सप्रेस सोमवार दोपहर 2:30 बजे कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। तभी कोच नंबर एस-5 की सीट नंबर 24 पर एक युवक आकर बैठ गया। उसने बच्ची को सीट पर रख दिया और पास बैठे यात्रियों से पानी पीने की कहकर ट्रेन से उतर गया। पांच मिनट बाद ट्रेन चली और वह युवक नहीं आया तो यात्रियों ने दो बार चेन पुलिंग की। दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। यात्रियों ने टीटीई अरुण कुमार राय को बताया। टीटीई की सूचना पर डिप्टी एसएस कामर्शियल मोहम्मद इस्लाहउद्दीन अब्बास जीआरपी और आरपीएफ के साथ पहुंचे। जीआरपी ने चाइल्ड लाइन की मदद से उसे शिशु घर भेज दिया। चर्चा थी कि शायद बेटी होने के कारण पिता ने इसे छोड़ा होगा या फिर कोई अन्य मजबूरी रही होगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ
आगरा। घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो एक युवक बच्ची के साथ दिखाई दिया। बच्ची के शरीर पर लगी तौलिया से उसे पहचाना गया। जीआरपी ने इसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं से उठाकर तो नहीं लाया
आगरा में बच्चा चोर गैंग भी सक्रिय है। मासूम को कोई उठाकर तो नहीं लाया गया। विगत माह लेडी लॉयल से भी एक बच्चे को व्यक्ति उठा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed